• News
  • उत्तर प्रदेश
  • मोनालिसा की अचानक शादी से परिवार सदमे में, महेश्वर में नाराजगी और दुख का माहौल

    मोनालिसा की अचानक शादी से परिवार सदमे में, महेश्वर में नाराजगी और दुख का माहौल

    परिजनों ने कहा— बड़े सपने थे, अचानक फैसले ने पूरे परिवार को झकझोर दिया

    Highlights

    • Monalisa की अचानक शादी की खबर से परिवार सदमे में
    • Maheshwar में परिजनों और समाज में नाराजगी का माहौल
    • दादी प्रमिला बाई ने भावुक होकर जताई नाराजगी
    • चचेरी बहन के मुताबिक तीन दिन से परिवार ठीक से खाना तक नहीं खा पाया
    • कुछ स्थानीय लोगों ने मामले में साजिश की आशंका और जांच की मांग उठाई

    मध्य प्रदेश, खरगोन

    सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा में आई Monalisa की अचानक शादी की खबर के बाद मध्य प्रदेश के Maheshwar में उसके परिवार और समाज के बीच गहरा सदमा और नाराजगी का माहौल है।

    महेश्वर के बेड़ी डेरे में रहने वाला पूरा परिवार इस घटनाक्रम से बेहद दुखी और परेशान बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि जिस बेटी को लेकर उन्होंने बड़े सपने देखे थे, उसके अचानक उठाए गए कदम ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

    दादी ने जताई नाराजगी और दर्द

    मोनालिसा की दादी प्रमिला बाई इस मामले में अपनी पीड़ा छिपा नहीं सकीं। बात करते-करते उनकी आंखें भर आईं।

    उन्होंने कहा कि परिवार ने मोनालिसा के लिए बहुत उम्मीदें और सपने संजोए थे, लेकिन सब कुछ अचानक बदल गया। भावुक होते हुए उन्होंने नाराजगी भी जताई और कहा —

    “बड़ी हीरोइन बन गई है, मन की रानी बन गई है, खुद ही शादी कर ली।”

    दादी के इस बयान में एक तरफ गहरा दर्द नजर आया तो दूसरी तरफ नाराजगी भी साफ दिखाई दी।

    परिवार में गहरा सदमा

    परिवार के लोगों का कहना है कि मोनालिसा के इस फैसले से पूरे कबीले में निराशा का माहौल है। कई परिजन अब भी इस घटना को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

    मोनालिसा की चचेरी बहन नगमा ने बताया कि शादी की खबर सामने आने के बाद से परिवार बेहद परेशान है।

    उनके मुताबिक, पिछले तीन दिनों से घर में किसी ने ठीक से खाना तक नहीं खाया है और सभी लोग मानसिक रूप से काफी व्यथित हैं। नगमा ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी दीदी की बहुत याद आ रही है।

    साजिश की आशंका भी जताई

    इस पूरे मामले को लेकर महेश्वर के कुछ स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मोनालिसा के साथ किसी तरह की साजिश भी हो सकती है।

    ग्रामीणों का कहना है कि जब उसका करियर आगे बढ़ने की ओर था, उसी समय यह घटना सामने आई, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है।

    1 mins