E RADIO INDIA

बागपत में नकली दवा तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

June 28, 2021 | by Neha Singh

jjjjjj
  • बागपत

कानपुर और मेरठ के बाद अब बागपत में छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले से नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई है। छापेमारी के दौरान नकली दवाओं के तैयार करने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। नकली दवाओं के बनाने की फैक्‍ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा आरोपित फरार है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। वहीं दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि एंटीबायोटिक और पेन किलर की कुल 120 गोलियां बरामद की गई है। बागपत-मेरठ रोड पर अमीनगर सराय मोड़ के पास एक मकान पर हुई छापामारी में नकली दवा तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गोलियों के दो नमूने लिए गए और जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने सिंघावली अहीर पुलिस के साथ मिलकर एक मकान पर रविवार रात छापामारी की।

मकान के कमरे से एंटीबायोटिक टेबलेट आगमेंटिन व पेन किलर (दर्द निवारक) टेबलेट अल्ट्रासेट, पैकिंग करने वाली मशीन व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने मकान से आरोपित सुरेंद्र निवासी ग्राम बालैनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब सख्‍ती से आरोपित से पूछताछ की तो उसने बताया कि दवाओं जिले के बाहर से लाया जाता था, और यहां पैकिंग किया जाता था। हालाकि अभी यह जानकारी नहीं हो पाई की ये दवाएं कहां से आती थी। पिछले करीब दो माह से यह अवैध कार्य चल रहा था।

RELATED POSTS

View all

view all