Report by : News Desk
Published at :
किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और मूल्य संवर्धन के लिए किया प्रोत्साहित किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और मूल्य संवर्धन के लिए किया प्रोत्साहित
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबार्ड ने वित्तीय साक्षरता, ड्रोन, सहकारिता और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के साथ मनाया 44वां स्थापना दिवस

मेरठ। नाबार्ड का 44वाँ स्थापना दिवस केबी पैक्स खरखौदा में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में खरखौदा नगर पंचायत के अध्यक्ष मनीष राज गौतम और केनरा बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक आरके खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह समारोह अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की थीम के अनुरूप आयोजित किया गया था, जिससे ग्रामीण विकास में सहकारिता के महत्व पर बल मिला। नाबार्ड मेरठ की जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) भावना जैन ने सहकारी समितियों से भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की बढ़ती अपेक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पैक्स को ऋण और उर्वरक वितरण से आगे बढ़कर अपनी सेवाओं में विविधता लाने और किसानों के लिए वास्तविक बहु-सेवा केंद्र बनने की आवश्यकता पर बल दिया। बताया कि नाबार्ड के पैक्स एक्सेलरेटर कार्यक्रम के तहत बी-पैक्स खरखौदा नंबर 1 अपने सदस्यों के लिए कृषि ड्रोन सेवाएँ शुरू करने पर विचार कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों के लाभ के लिए मारुत ड्रोन्स द्वारा उर्वरकों और कीटनाशकों के छिड़काव के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन का लाइव प्रदर्शन किया गया।

वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए आरोह फाउंडेशन के सहयोग से एक वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। क्लस्टर प्रभारी सुमित चौधरी ने किसानों को औपचारिक बैंकिंग प्रणालियों से जुड़ने के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई) जैसी प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी। केनरा बैंक के एलडीएम आरके खन्ना ने अतिथियों को संबोधित किया और किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और मूल्य संवर्धन के लिए प्रोत्साहित किया। अंतरराष्ट्रीय सहकारी वर्ष के उपलक्ष्य में नाबार्ड ने “एक पेड़ माँ के नाम” विशेष अभियान का शुभारंभ किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›