• मासिक अन्न सेवा
  • अन्न सेवा को मिल रही सामूहिक स्वीकार्यता

    WhatsApp Image 2025 06 08 at 18.27.17 018debea
    • ई-रेडियो इंडिया एवं दैनिक सच कहूं के सहयोग से हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
    • समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहा है वृहद सहयोग, गरीबों को समर्पित अभियान से जुड़ रहे शहरवासी

    मेरठ। कहते हैं कि भूख ऐसी चीज है जो इंसान को जिंदगी के स्वाद का एहसास कराती है। भीषण गर्मी में दो वक्त की रोटी के लिये सड़कों पर घूम रहे इंसानों को भरपेट खाने की व्यवस्था व दो घूंट पानी मिल जाये तो इससे बड़ी सेवा और कुछ भी नहीं मानी जा सकती है। ई-रेडियो इंडिया व दैनिक सच कहूं के संयुक्त प्रयासों से अन्न सेवा का कार्यक्रम प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को आयोजित किया जाता है।

    अन्न सेवा को मिल रही सामूहिक स्वीकार्यता
    अन्न सेवा को मिल रही सामूहिक स्वीकार्यता

    कार्यक्रम में क्षमतानुसार भोज्य पदार्थ व जल की व्यवस्था आम नागरिकों के लिये की जाती है। इस बार यह कार्यक्रम दैनिक सच कहूं के मेरठ ब्यूरो कार्यालय पर बहुत ही धूमधाम से आयोजित किया गया।कड़ी धूप व भयंकर गर्मी होने के बावजूद कार्यक्रम में लगभग एक हजार व्यक्तियों ने अन्न ग्रहण किया।

    कार्यक्रम में दैनिक भास्कर मेरठ की ब्यूरो चीफ शलू अग्रवाल, भारतीय सेना के नायब सूबेदार ब्रिजेश तिवारी, समाजसेवी कृष्णदत्त शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार व कवि ओंकार गुलशन, पत्रकार आदित्य गुप्ता, वीडियो जर्नलिस्ट सुंदर गौतम के अलावा दर्जनों समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins