Report by : editor
Published at :
Food service will become an example: Alok Sisodia Food service will become an example: Alok Sisodia
विज्ञापन
विज्ञापन
  • पत्रकार त्रिनाथ मिश्र अपनी मां की स्मृति में आयोजित करते हैं कार्यक्रम
  • प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को सैकड़ों लोग ग्रहण करते हैं प्रसाद

डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क ई-रेडियो इंडिया के द्वारा आयोजित किया जाने वाला मासिक अन्य सेवा कार्यक्रम रविवार 11 मई को धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक सिसोदिया एवं ई-रेडियो इंडिया के एजुकेशन डेस्क एडिटर राजेश भारती ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी, वीडियो जर्नलिस्ट सुंदर गौतम, मेरठ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल, खाटू श्याम इंटरप्राइजेज से पियूष गर्ग, ई-रेडियो इंडिया के सब एडिटर आदित्य गुप्ता, नेहा सिंह, सदगुरु ओशो के शिष्य रवि रस्तोगी, प्रियम पांडे, प्रिंस पांडे आदि मौजूद रहे।

पत्रकारिता के साथ जन-सरोकार

श्री बालाजी महाराज की कृपा से ई-रेडियो इंडिया का अन्न सेवा कार्यक्रम जनता के लिये समर्पित एवं आम आदमियों को भूख से राहत देने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है। पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ने यह पहल अपनी मां की स्मृति में शुरू की है। कार्यक्रम में स्थानीय व अन्य जनपदों से लोगों की सकारात्म्ाक प्रतिक्रिया मिल रही है। त्रिनाथ का कहना है कि जहां एक ओर लोग दो वक्त की रोटी की जद्दोजहद में अपने जीवन को खपा देते हैं ऐसे में उन लोगों को राहत देने का एक बहुत छोटा प्रयास भविष्य में बहुआयामी स्तर पर वृहद रूप से आयोजित होगा और समाज के विभिन्न तबके के लोगों को इससे राहत मिलेगी ऐसी उम्मीद है।

सेवाभाव ही है पत्रकारिता का मकसद: त्रिनाथ

कार्यक्रम के दौरान पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ने मातृ दिवस पर अपनी मां को याद करते हुये कहा कि सेवाभाव ही पत्रकारिता का मकसद है। कलम के माध्यम से समाज को सिंचित करने का प्रयास हमें अन्न सेवा जैसे पुनीत मार्ग पर ले आयेगा ऐसा कभी सोचा नहीं था। मगर मां को समर्पित यह कार्यक्रम सदैव आगे ही बढ़ता रहेगा ऐसी उम्मीद व प्रभु से कामना है। सफलतापूर्व दो कार्यक्रम हो चुके हैं और आगे ऐसे अनगिनत अन्न सेवा के कार्यक्रमों को करने को संकल्पित हूं। समाज के गरीब तबके के पेट में उठने वाली भूख की तपिश को शांत करने के इस पुनीत यज्ञ में मुझे हौसला प्रदान करने वाले समस्त व्यक्तियों का आभार व हार्दिक धन्यवाद।

यह कार्यक्रम नेक व सफल कार्यों में से एक है। जिन व्यक्तियों को भूख लगती है और समय पर उसका प्रबंध नहीं होता उनके लिये राहत भरा कदम है। आने वाले समय में इसे और भी वृहद बनाया जायेगा।
-राजेश भारती, एजूकेशन डेस्क एडिटर-ई-रेडियो इंडिया

यह कार्यक्रम पहली बार किसी पत्रकार ने शुरू की है। अच्छी व सराहनीय पहल है। इसके द्वारा समाज में यह संदेश स्पष्ट है कि पत्रकारिता जन-सरोकारों से जुड़ी होनी चाहिये जिसमें जनता का दर्द भी शामिल हो।
-आलोक सिसोदिया, वरिष्ठ भाजपा नेता

अपनी मां की स्मृति में इस तरह का संकल्प लेना अपने आप में बेहद सराहनीय व कड़ा कदम है। भूख पर हल्ला बोल स्लोगन से स्पष्ट है कि यह कार्यक्रम भविष्य में सबसे सफलतम कार्यक्रमों से एक होगा।
-स्वामी आनंद निर्मन, ओशो सन्यासी-अमेरिका

यह कार्यक्रम पत्रकार त्रिनाथ ने अपनी मां को समर्पित किया है जिससे यह स्पष्ट होता है उनकी मां के प्रति प्रेम व समर्पण बेहद प्रगाढ़ है और जनता के दर्द को भी भलीभांति समझते हैं। बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनायें।
-जीतू सिंह नागपाल, अध्यक्ष-मेरठ व्यापार मंडल

मां की याद में बेहद सुंदर व अच्छा कार्य व सच्ची सेवा है। परमात्मा से विनती है कि उनकी यह मंशा सदैव सकारात्मक बनी रहे और स्वयं के साथ-साथ समाज के बारे में भी इसी तरह की सोच के साथ आगे बढ़ते रहें।
-महेश शर्मा, अध्यक्ष ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन

पत्रकारिता में जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग व मजबूती की मिसाल कायम करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे त्रिनाथ ने वास्तव में यह कार्य एक नेक नियत की ओर ईशारा कर रहा है। मां की स्मृति में अन्न सेवा का संकल्प अनूठा है।
-डॉ. रविन्द्र राणा, संपादक: पॉलिटिकल अड्डा

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›