E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

djg96l7o amit shah
देश

देश को नशा मुक्त बनाना सरकार की प्रतिबद्धता: शाहनशा मुक्तदेश को नशा मुक्त बनाना सरकार की प्रतिबद्धता: शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश को नशा मुक्त बनाना सरकार की प्रतिबद्धता है।
श्री शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा एक संयुक्त अभियान में तीन हजार किलो मादक पदार्थ जब्त किए जाने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नशा मुक्त भारत के सपने को आगे बढ़ाते हुए हमारी एजेंसियों ने आज देश में विदेशों से लाई गई मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्ती करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एन सी बी, नौसेना और गुजरात पुलिस के संयुक्त अभियान में 3132 किलोग्राम ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की गई।“
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता देश को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने इस सफलता के लिए एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस को बधाई भी दी ।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।