• उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • महागठबंधन की खल रही कमी: प्रियंका गांधी

    priyanka copy jpg

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौथे फेज की वोटिंग के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ सभी दल साथ लड़ते तो अच्छा था। उन्होंने कहा कि महागठबंधन होता तो बेहतर था। हालांकि, कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने यह कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अच्छा है।
    एक टीवी चैनल पर जब प्रियंका गांधी से पूछा गया कि इस चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे विपक्षी दल साथ लड़ते तो क्या इसका फर्क पड़ता? उन्होंने कहा, ”फर्क तो पड़ता, सब एक साथ लड़ते तो बहुत फर्क पड़ता। लेकिन किसी की मंशा नहीं थी।’
    मेरे चाहने ना चाहने की बात नहीं है। मेरे संगठन के लिए यह अच्छा है कि 30 सालों बाद हम 400 सीटों पर लड़ रहे हैं। लंबे समय से हम 250-300 सीटों पर नहीं लड़ रहे हैं। तो हमारा संगठन कमजोर होता गया। अगर हमारा संगठन मजबूत नहीं होगा तो हम एक नई राजनीति को कैसे उभारेंगे। हम लोगों की समस्याओं हल करने का काम कैसे करेंगे। कल कहीं अत्याचार हो रहा है तो हम जाकर क्या करेंगे यदि हमारा संगठन मजबूत नहीं है।”
    क्या सपा गठबंधन हरा पाएगा बीजेपी को? इसके जवाब में प्रियंका ने कहा, ”यह तो जनता बताएगी, क्या होगा। मैं भविष्यवाणी नहीं करना चाहती इसके बारे में। आप क्यों सोच रहे हैं सिर्फ एसपी, कांग्रेस पार्टी भी जीत सकती है, बसपा भी जीत सकती है।” क्या चुनाव बाद सपा से गठबंधन होगा? इसके जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि आगे जो परिस्थितियां आएंगी, देखेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी जो कहेगी वह करेंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह यूपी नहीं छोड़ेंगी।

    08f23965bd5137ba918236c42b0b0c23

    Santram Pandey

    पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।
    1 mins