Report by : News Desk
Published at :
Screenshot 10 11 2026 145336 web.whatsapp
विज्ञापन
विज्ञापन
मां काली की भव्य पूजा बंगाली समाज की एकजुटता और विकास पर जोर

आस्था के मंच पर सामाजिक एकता और विकास का संदेश! मेरठ में बंगाली समाज की ओर से मां काली की भव्य पूजा-अर्चना आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा नेता और पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। बंगाली समाज ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। अपने संबोधन में कमलदत्त शर्मा ने बंगाली समुदाय की मेहनत, संस्कृति और मेरठ के विकास में उसके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज मेरठ की तरक्की का मजबूत स्तंभ है और पूरा शहर उनके साथ खड़ा है। साथ ही आगामी त्योहारों को भी मिल-जुलकर मनाने और प्रदेश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया गया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›