E RADIO INDIA

नए विद्युतीकरण से गांव में खुशहाली

February 19, 2026 | by editor

news
Suresh kannojiya

सुइथाकला/शाहगंज। उत्तर प्रदेश सरकार की चल रही विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत वही ग्राम प्रधान के प्रस्ताव पर शाहगंज क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह सतत प्रयास से आज समोधपुर के मौर्य बस्ती एवं खन्नारी के बाग में 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाकर लाइन चालू कर दी गई, वहीं वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिंह ने शुभारम्भ किये,जैसे बिजली का कनेक्शन चालू हुआ वैसे लोगों के चेहरे खिल उठें, वही मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बहुत ही क्षेत्रीय विधायक एवं ग्राम प्रधान का कार्य किया गया इसके लिए ग्राम प्रधान एवं विधायक जी को बहुत-बहुत आभार,वहीं उपस्थित गांव के ही राज बहादुर सिंह,राम कुमार सिंह आरके,आलोक सिंह , कृष्ण मोहन मौर्य, सचिन मौर्य, सूर्य सेन सिंह राजू, प्रमोद मौर्य, सोनू लाइन मैन, विवेक ठिकेदार,राम रतन मौर्य , हर्ष मौर्य, इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

RELATED POSTS

View all

view all