• धर्म
  • History of 1 February in Hindi || 1 February Birthdays in History

    this day in history

    History of 1 February in Hindi 1 February Birthdays in History: आपको इस कॉलम में रोजाना मिलेगा इतिहास के दिनों से सीख लेने का अवसर। इसलिए ई-रेडियो इंडिया को बुकमार्क करें या मोबाइल में एड शॉर्टकट टू होमस्क्रीन करें-

    1 February की महत्वपूर्ण घटनाएँ : History of 1 February in Hindi

    • न्यूयार्क शहर में आज के दिन 1790 में पहली बार ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स’ का आयोजन किया गया था।
    • आज ही के दिन लॉर्ड कार्नवालिस 1786 में भारत के गवर्नर जनरल बने थे।
    • ‘यूनाइटेड किंगडम’ और नीदरलैंड पर फ़्रांस ने आज ही के दिन 1793 में युद्ध की घोषणा की थी।
    • कलकत्ता बंगाल क्लब की आज के दिन 1827 में स्थापना हुई थी।
    • मॉरीशस में ‘ग़ुलामी प्रथा’ का समापन आज ही के दिन 1835 में हुआ था।
    • ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन 1 फरवरी 1855 में आज के दिन हुआ था।
    • दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॅालेज की स्थापना आज ही के दिन 1881 में हुई थी।
    • आज के दिन केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली को 1992 में नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ दिया गया था।

    1 February को जन्मे व्यक्ति : 1 February Birthdays in History

    • भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय का जन्‍म 1 फरवरी 1861 में हुआ था।
    • अभिनेता अवतार किशन हंगल का आज के दिन 1914 में जन्‍म हुआ था।
    • आज के दिन ही हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का जन्‍म 1915 को हुआ था।
    • भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह का जन्‍म 1 फरवरी 1955 में हुआ था।
    • भारतीय फ़िल्म अभिनेता ब्रह्मनंदन का जन्‍म 1956 में आज के दिन हुआ था।
    • आज के दिन भारतीय फ़िल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ़ का जन्‍म 1957 में हुआ था।
    • भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का आज के दिन ही 1971 में जन्म हुआ था।

    1 February को हुए निधन : 1 February Deaths In History

    • आज के दिन 1882 में हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का निधन हुआ था।
    • 1969 में आज के दिन ही प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई का निधन हुआ था।
    • आज ही के दिन 2003 में पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का निधन हुआ था।
    B68eafe86d518d19b842a1b36e617e2b

    Shivani Mangwani

    Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.
    1 mins