• फीचर्ड
  • शिक्षा
  • History of 19 May in Hindi || 19 May Birthdays in History

    special about today in history

    History of 19 May in Hindi || 19 May Birthdays in History: आपको इस कॉलम में रोजाना मिलेगा इतिहास के दिनों से सीख लेने का अवसर। इसलिए ई-रेडियो इंडिया को बुकमार्क करें या मोबाइल में एड शॉर्टकट टू होमस्क्रीन करें-

    19 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं : HISTORY OF 19 MAY IN HINDI

    1521 – उस्मानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में युगोस्लाविया की राजधानी बेलग्राद पर अधिकार किया।
    1743 – ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया।
    1892 – बहुचर्चित नाटककार एवं कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी क्योकि उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।
    1904 – भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन।
    1913 – नीलम संजीव रेड्डी का जन्म, जो देश के छठे राष्ट्रपति बने।
    1926 – बेनितो मुसोलिनी ने इटली को फांसीवादी राष्ट्र घोषित किया।
    1930 – दक्षिण अफ्रीका में श्वेत महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।
    1934 – अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉण्ड का जन्म।
    1936 – ब्रिटेन के अविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने राडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अडडे पर स्थापित की गयी।
    1950 – मिस्र ने स्वेज नहर को इज़रायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की।
    1971 – भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
    1979 – हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन।
    2001 – एप्पल इंक. ने अपने पहले दो रिटेल स्टोर खोले, जिनमें से एक वर्जीनिया के मैक्लीन में और दूसरा केलिफोर्निया के ग्लेनडेल में खोला गया।
    2002 – चार सदियों की दास्ता के बाद पूर्वी तिमोर नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
    2008 – भारतीय नाटककार एवं रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन।
    2009 – श्रीलंका ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के खिलाफ 26 साल के गृहयुद्ध के बाद जीत की घोषणा की।

    17 मई को जन्मे व्यक्ति : 17 MAY BIRTHDAYS IN HISTORY

    1881 – आधुनिक तुर्की के निर्माता – कमाल अतातुर्क (Kamal Ataturk)
    1910 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर भारतीय इतिहास के पन्नों में एक काला अध्याय जोड़ने वाले – नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse)
    1913 – भारत के राष्ट्रपति – नीलम संजीव रेड्डी (Neelam Sanjiv Reddy)
    1934 – अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक – रस्किन बॉण्ड (Ruskin Bond)
    1938 – कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता – गिरीश कर्नाड (Girish Karnad)

    17 मई को हुए निधन : 17 MAY DEATHS IN HISTORY

    1904 – टाटा समूह के संस्थापक – जमशेद जी टाटा (Jamshed Ji Tata)
    1979 – हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार – हज़ारी प्रसाद द्विवेदी (Hazari Prasad Dwivedi)
    1996 – प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री – जानकी रामचन्द्रन (Janaki Ramachandran)
    1997 – फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार – सोंभु मित्रा (Sombhu Mitra)
    2008 – भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी – विजय तेंदुलकर (Vijay Tendulkar)

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins