• फीचर्ड
  • शिक्षा
  • History of 30 May in Hindi || 30 May Birthdays in History

    History of Today in Hindi || Today Birthdays in History

    History of 30 May in Hindi || 30 May Birthdays in History: आपको इस कॉलम में रोजाना मिलेगा इतिहास के दिनों से सीख लेने का अवसर। इसलिए ई-रेडियो इंडिया को बुकमार्क करें या मोबाइल में एड शॉर्टकट टू होमस्क्रीन करें-

    30 मई का दिन इतिहास के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को भारतीय पत्रकारिता के हिसाब से बेहद उपयुक्त दिन मानते हैं। इसी दिन हिंदी का पहला अखबार प्रकाशित किया गया था। जिसने हिंदी पत्रकारिता में एक नई क्रान्ति ला दी।

    पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने 30 मई, 1826 को ‘उदन्त मार्तण्ड’ के नाम से साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया शुक्ल जी इसके प्रकाशक और संपादक स्वयं थे। यह पत्र हर मंगलवार को निकलता था।

    इसके अलावा आज के दिन ही 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। गोवा भारत का 25 वां राज्य घोषित किया गया था। इससे पहले, गोवा सभी प्रशासनिक और शासनिक मान्यता के लिए गोवा, दमन और दीव नामक एक संघ क्षेत्र था।

    History of 30 May in Hindi || 30 मई के महत्वपूर्ण इतिहास

    • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का 1975 में गठन हुआ।
    • बांग्लादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान की 1981 में हत्या हुई।
    • स्पेन के हर्नान्डो डी सोटो ने 1539 में फ्लोरिडा की खोज की।
    • स्पेन और नीदरलैंड ने 1646 में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
    • “उदन्त मार्तण्ड” पहली हिन्दी समाचार पत्र की शुरुआत 1826 में हुई इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है।
    • उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना 1867 में हुई।
    • अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 1896 में पहली आॅटोमोबाइल दुर्घटना हुई।
    • इंग्लैंड के एसेक्स में 1381 में किसानों का विद्रोह शुरु किया।
    • कोलंबस 1498 को तीसरी बार 6 जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।
    • रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 1919 में जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
    • वॉशिंगटन डीसी 1922 में लिंकन स्मारक समर्पित किया गया।
    • पूर्वी जर्मन संविधान को 1949 में माना गया।
    • अमेरिकी विमानों ने 1966 में उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।
    • गोवा 1987 में देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।
    • पेरू में 1990 को हुए भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।
    • 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को 1996 में नया पंचेन लामा चुना गया।
    • उत्तरी अफगानिस्तान 1998 में आये भीषण भूकंप में 5000 लोगों की मौत।
    • नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने 2003 में इस्तीफ़ा दिया।
    • सऊदी अरब में बंधक संकट 2004 में समाप्त हुआ, लेकिन दो भारतीयों सहित 22 की हत्या हुई।
    • सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने 2008 में विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया।
    • अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर 2008 में तालिबान ने क़ब्ज़ा किया।
    • विश्वनाथन आनंद 2012 में पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
    • स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक 2015 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

    30 मई को जन्मे प्रमुख व्यक्ति || 30 May Birthdays in History

    • भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म 1909 में हुआ।
    • अमेरिकी लेखक हल क्लिमेंट का जन्म 1922 में हुआ।
    • पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी का जन्म 1947 में हुआ।

    30 मई को हुए निधन || 30 MAY DEATHS IN HISTORY

    • बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन 2013 में हुआ।
    • महान फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन 1778 में हुआ।
    • आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि रामविलास शर्मा का निधन 2000 में हुआ।
    • सिक्खों के पाँचवें गुरु गुरु अर्जन देव का निधन 1606 में हुआ।
    • एन. एम. जोशी का निधन 1955 में हुआ बो भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता थे।
    • ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का निधन 1991 में हुआ।

    History of 30 May in Hindi || 30 May Birthdays in History का यह कॉलम आपको कैसा लगा एक बार हमें जरूर बताएं। हमें आपके जवाब और सुझााव को इंतजार रहेगा। हमारा ह्वाट्सएप नंबर 9808899381 है। आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- eradioindia@gmail.com पर हमें अपनी प्रतिक्रिया भेजें।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins