• धर्म
  • History of 31 January in Hindi || 31 January Birthdays in History

    history 33 jpg

    History of 31 January in Hindi 31 January Birthdays in History: आपको इस कॉलम में रोजाना मिलेगा इतिहास के दिनों से सीख लेने का अवसर। इसलिए ई-रेडियो इंडिया को बुकमार्क करें या मोबाइल में एड शॉर्टकट टू होमस्क्रीन करें-

    31 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ : History of 31 January in Hindi

    • आज के दिन ‘प्रथम विश्व युद्ध’ के दौरान जर्मनी ने 1915 में रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया था।
    • आज के दिन मोर को 1963 में भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।
    • सोवियत संघ ने 31 जनवरी, साल 1966 को लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की थी।
    • प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को 1968 में आज के दिन आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली थी।
    • कोलकाता में आज के दिन 1983 को पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ था।
    • आज के दिन ही जनरल जोगिंदर सिंह 2005 में नए सेना प्रमुख बने थे।
    • पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने 2008 में चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया था।

    31 जनवरी को जन्मे व्यक्ति : 31 January Birthdays in History

    • आज के दिन परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का 1923 में जन्म हुआ था।
    • अभिनेता राजेश विवेक का 31 जनवरी को 1949 में जन्म हुआ था।
    • आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का 1975 में जन्म हुआ था।
    • अभिनेत्री अमृता अरोड़ा का आज के दिन 1981 में जन्म हुआ था।

    31 जनवरी को हुए निधन : 31 January Deaths In History

    • आज के दिन 1961 में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का निधन हुआ था।
    • 1968 में आज के दिन हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का निधन हुआ था।
    • आज ही के दिन 2004 में प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ था।
    • 2012 में आज के दिन समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता मनीराम बागड़ी का निधन हुआ था।
    • आज के दिन 2000 में भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन हुआ।
    B68eafe86d518d19b842a1b36e617e2b

    Shivani Mangwani

    Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.
    1 mins