• धर्म
  • History of 9 February in Hindi || 9 February Birthdays in History

    history 33 jpg

    History of 9 February in Hindi 9 February Birthdays in History: आपको इस कॉलम में रोजाना मिलेगा इतिहास के दिनों से सीख लेने का अवसर। इसलिए ई-रेडियो इंडिया को बुकमार्क करें या मोबाइल में एड शॉर्टकट टू होमस्क्रीन करें-

    9 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ : History of 9 February in Hindi

    • आज के दिन स्‍वतंत्र देश बनने के लिए जमैका ने 1962 में दस्‍तावेजों पर हस्‍ताक्षर किए थे।
    • भारत में आज के दिन 1931 में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया था।
    • आज ही के दिन 1951 में स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया था।
    • आज के दिन ही “अपोलो 14 मिशन” 1971 में चांद से पृथ्‍वी पर लौटा था।
    • भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ 1999 को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई थी।

    9 फरवरी को जन्मे व्यक्ति : 9 February Birthdays in History

    • आज के दिन भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी परिमार्जन नेगी का 1993 में जन्म हुआ था।
    • आज ही के दिन भारतीय फ़िल्म के अभिनेता राहुल रॉय का 1968 में जन्म हुआ था।
    • भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का 1922 में जन्म हुआ था।
    • आज के दिन भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ श्याम चरण गुप्ता का 1945 में जन्म हुआ था।
    • भारतीय अभिनेत्री अमृता सिंह का आज के दिन 1958 में जन्म हुआ था।
    • भारतीय अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का आज के दिन ही 1984 में जन्म हुआ था।
    • आज के दिन ही भारत के मशहूर लेखक विष्णु खरे का 1940 को जन्म हुआ था।
    • भारतीय राजनीतिज्ञ अब्दुल रहमान अंतुले का 1929 में जन्म हुआ था।

    9 फरवरी को हुए निधन : 9 February Deaths In History

    • आज के दिन 1760 में मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे का निधन हुआ था।
    • आज ही के दिन 1984 में ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन हुआ था।
    • 1899 में आज के दिन स्वतंत्रता सेनानी बालकृष्ण चापेकर का निधन था।
    • आज के दिन 2006 में भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन हुआ था।
    • 2008 में आज ही के दिन कुष्‍ठरोगियों के देवता तथा महान सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे का निधन हुआ था।
    • 2012 में भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ओ. पी. दत्ता का निधन हुआ था।
    B68eafe86d518d19b842a1b36e617e2b

    Shivani Mangwani

    Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.
    1 mins