योग

How to do Shirshasana: ये है शीर्षासन का सही तरीका

How to do Shirshasana: शीर्षासन (Shirshasana) एक ऐसा योग है जिसका अभ्यास कर लेने पर याददास्त की समस्याएं हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो सकता है। शीर्षासन (Shirshasana) का चमत्कारिक परिणाम कई ग्रन्थों में बताया गया है। महर्षि घेरण्य ने ने भी इस आसन को मानसिक मजबूती का जरिया बताया है साथ ही साथ इसके दर्जनों अनेक फायदों का भी जिक्र किया है।

How to do Shirshasana? || शीर्षासन कैसे करें?

  • शीर्षासन का अभ्यास तड़के सुबह करें। अभ्यास के दौरान पेट बिल्कुल खाली होना चाहिए, तभी यह आसन सही तरीके से हो पाएगा।
  • वज्रासन मुद्रा में घुटनों पर बैठ जाएं इसके बाद अपने दोनों हाथों की अंगुलियों को इंटरलॉक कर लें और उन्हें जमीन पर बिछी चटाई पर रखें।
  • अंगुलियों को इंटरलॉक करने के बाद हथेली को कटोरी के आकार में मोड़ें और धीरे से अपने सिर को झुकाकर हथेली पर रखें।
  • अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और एकदम सीधे रखें। पैरों को ऊपर उठाने के लिए आप शुरुआत में दीवार या किसी व्यक्ति का सहारा ले सकते हैं।
  • इस दौरान शरीर का संतुलन अच्छी तरह से बनाए तथा नीचे से ऊपर तक पूरा शरीर बिल्कुल सीधा होना चाहिए।
  • अब 15 से 20 सेकेंड तक गहरी सांस लें और कुछ देर तक इसी मुद्रा में बने रहें।
  • अब धीरे-धीरे सांस छोड़ें और और पैरों को नीचे जमीन पर वापस लाएं। इस आसन को तीन से चार बार दोहराएं।

मुझे उम्मीद है कि How to do Shirshasana का यह आलेख आपको पसंद जरूर आया होगा।

शीर्षासन कैसे करें? || How to do Shirshasana?

अगर नीचे बताई गई समस्या से ग्रसित हैं तो शीर्षासन (Shirshasana) न करें-

  • यदि आपका पेट पूरी तरह से भरा हो, शरीर में थकान हो, सिर दर्द या माइग्रेन की समस्या हो, तो इस आसन का अभ्यास न करें।
  • यदि आपको उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, सेरेब्रल या कोरोनरी थ्रॉम्बोसिस एवं ग्लूकोमा की समस्या है, तो शीर्षासन का अभ्यास न करें।
  • यदि आपके शरीर में अशुद्ध खून हो, तो इस आसन का अभ्यास न करें अन्यथा अशुद्धियां मस्तिष्क में भी पहुंच सकती हैं।
  • सिर में ब्लड हेमरेज की समस्या, किडनी का रोग और स्लिप डिस्क की समस्या हो, तो इस आसन का अभ्यास करने से बचें।
  • शीर्षासन की अंतिम मुद्रा में शरीर को उर्ध्वाधर रखें और पीछे या आगे की ओर न झुकाएं, अन्यथा शरीर का बैलेंस बिगड़ सकता है और आपको चोट भी लग सकती है।
  • महिलाओं को मासिक धर्म और गर्भावस्था के दौरान शीर्षासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
  • यदि गर्दन में चोट लगी हो, तो शीर्षासन का अभ्यास न करें। इसके अलावा हार्निया, हाइपरटेंशन और मोटापे की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को भी इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
  • यदि आपको चक्कर आ रहा हो, सिर में चोट लगी हो या तेज सिर दर्द हो रहा हो, तो शीर्षासन का अभ्यास न करें।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

7 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.