Report by : Santram Pandey
Published at : Updated at :
Shirley Setia Love Addict Shirley Setia Love Addict
विज्ञापन
विज्ञापन

Shirley Setia Love Addict: क्यूट, बबली और चार्मिंग…फिल्म निकम्मा के ट्रेलर में लीड अभिनेत्री शर्ली सेतिया को देखने के उपरांत आप भी उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो जाएंगे. शर्ली को निकम्मा के ट्रेलर में बहुत नोटिस भी किया जा रहा है. अभिनेत्री की मिलियन डॉलर स्माइल ऊपर से क्यूट अदाएं, शर्ली की ब्यूटी का हर कोई दीवाना होने लगा है. अब जिस अभिनेत्री को इंटरनेट पर इतना सर्च किया जा रहा हो उसके बारे में डिटेल में जान लेते है।

आपको इस बारें में जानकर हैरानी होने वाली है कि शर्ली यूट्यूब सेंसेशन हैं. शर्ली का जन्म इंडिया में हुआ लेकिन वो न्यूजीलैंड में पली बढ़ी हैं. वे पेशे से सिंगर, यूट्यूबर और अभिनेत्री हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड से शर्ली ने ग्रैजुएशन पूरा किया है. मार्केटिंग और पब्लिसिटी में ऑकलैंड काउंसिल से शर्ली ने इंटरनशिप की थी. लेकिन किसे मालूम था शर्ली को तो ग्लैमर वर्ल्ड में आना था और इंटरनेट सेंसेशन बनने का सपना था।

बता दें कि शर्ली ने टी-सीरीज के एक कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट भी कर रहे थे. उनकी यूट्यूब एंट्री को उनके बेडरूम में रिकॉर्ड कर लिया था जिसमें शर्ली ने पायजामा पहन रखा था. बस इसी के बाद से शर्ली को नया नाम पायजामा पॉपस्टार भी मिल गया. इस कॉन्टेस्ट के लिए विश्वभर से हजार क्लिप्स आई थीं जिनमें से शर्ली विनर बन गई थी. शर्ली ने रेडियो शो में काम किया है. ऑकलैंड में होने वाले लोकल कंपटीशन में वे पार्टिसिपेट करती थीं. वर्ष 2016 में शर्ली ने मुंबई और हैदराबाद में अपना पहला कंसर्ट भी पूरा किया था. शर्ली को इंडिया की यूट्यूब सेंसेशन का टैग हासिल हुआ है।

शर्ली को यूट्यूब ने बतौर यूट्यूब क्रिएटर 2016, 2017 में मुंबई में हुए यूट्यूब फैनफेस्ट में लाइव परफॉर्म करने के लिए इन्वाइट किया था. शर्ली के यूट्यूब पर 3.83 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. शर्ली यूट्यूब पर बॉलीवुड गानों के अपने सिंगिंग वर्जन पोस्ट करती हैं. जिसके साथ शॉर्ट्स वीडियो, व्लॉग भी चला रही है. सिंगिंग के उपरांत शर्ली ने एक्टिंग करियर की तरफ फोकस किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›