• देश
  • केजरीवाल जेल से बाहर होंगे तो ‘इंडिया’ समूह दिल्ली की सातों सीटें जीत जाएगी : आप

    15 04 2024 20 12 2023 cm kejriwal 23609318 23697206 696x392 1

    नयी दिल्ली- आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर होंगे तो इंडिया समूह दिल्ली की सातों सीटें जीत जाएगी और उसकी जमानत जब्त हो जाएगी।

    आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में ‘जेल का जवाब वोट से’ संकल्प सभा के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव बिगुल बज चुका है और 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है। चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है और दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा की केंद्र सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए केजरीवाल को जेल में डाल दिया। भाजपा वाले कहते हैं कि श्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया है इसलिए उनको गिरफ्तार किया। जब देश की राजनीति में ईमानदारी की बात होती है तो लोग केवल श्री अरविंद केजरीवाल को ईमानदारी का आदर्श मानते हैं।

    श्री गोपाल राय ने कहा कि देश में ढेरों भ्रष्टाचारी सरेआम घूम रहे हैं। राकांपा नेता अजीत पवार पर भाजपा वाले रोज भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे। भाजपा ने उनको उपमुख्यमंत्री बना दिया। भाजपा ने अशोक चौव्हान पर आदर्श घोटाले का आरोप लगाया, वह राज्यसभा सांसद बन गए। भ्रष्टाचार के आरोपी राघव मगुंटा के पिता मगुंटा राघव एनडीए के प्रत्याशी बन गए, हिमंता बिश्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री बन गए। भाजपा वाले देश के जिन बड़े-बड़े घोटालेबाजों का नाम जेब में लेकर घूमते थे, आज वह सारे भ्रष्टाचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुलेट ट्रेन में घूम रहे हैं और देश का कट्टर मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल में हैं।

    उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों ने भाजपा के सांसदों ने 10 साल काम करने का मौका दिया, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया इसलिए भाजपा को सात में से छह सांसदों का टिकट काटना पड़ा। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के लिए दिलो जान से काम किया। केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली, पानी, महिलाओं की बस यात्रा, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा फ्री किया। अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाया।

    इस दौरान पूर्वी दिल्ली से आप के लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के प्रचार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद कर दिया है। एक चुने हुए मुख्यमंत्री को इस तरह से साजिश करके जेल में डालना हर दिल्लीवासी का अपमान है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अगर आप श्री अरविंद केजरीवाल के जेल का बदला लेना चाहते हैं तो 25 मई को झाडू का बटन दबाना होगा, ताकि आपके लोकप्रिय मुख्यमंत्री जेल से बाहर आ सकें।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins