• फीचर्ड
  • बिहार
  • बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद मचा हड़कंप; पुलिस ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

    बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद मचा हड़कंप; पुलिस ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

    बम स्क्वॉड और पुलिस की जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Highlights

    • Bihar Legislative Assembly को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी
    • सूचना मिलते ही Bihar Police और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचा
    • पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया
    • जांच में किसी भी तरह का बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
    • विधानसभा अध्यक्ष Prem Kumar ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक की

    Bihar Legislative Assembly को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया। यह धमकी एक ई-मेल के जरिए भेजी गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि विधानसभा परिसर में बम रखा गया है और कभी भी बड़ा धमाका हो सकता है।

    धमकी भरा ई-मेल मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत Bihar Police को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम बम स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

    काफी देर तक चली जांच और सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या बम बरामद नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।


    विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई बैठक

    घटना के बाद विधानसभा अध्यक्ष Prem Kumar ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।

    अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देश दिया कि इस धमकी की जानकारी तुरंत मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को दी जाए, ताकि विधानसभा परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द जांच कराई जा सके।


    पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

    बता दें कि हाल के दिनों में देश के कई संवेदनशील संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को ई-मेल के जरिए बम धमकियां मिलने के मामले सामने आए हैं। हालांकि कई मामलों में जांच के बाद ये धमकियां फर्जी साबित हुई हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं ले रही हैं।

    1 mins