• मनोरंजन
  • Isha Koppikar Divorce: 14 साल के सफर का अंत

    isha koppikar jpg

    Isha Koppikar Divorce: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ता टूटना और जुड़ना आम बात है। यहां पलक झपकते ही रिश्ते बन जाते हैं तो पलक झपकते टूट भी जाते हैं। अब इन दिनों इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है और लगातार सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ शादी रचाकर एक नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं तो वही इस खुशियों के माहौल में एक तलाक की खबर भी सामने आई है जिसने हर किसी को चौंका दिया। दरअसल, बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा कोपिकर को लेकर खबर आई है कि, वह अपनी 14 साल की शादी को तोड़ने जा रही है। तो आईए जानते हैं ऐक्ट्रेस ने आखिर अपने रिश्ते पर क्या कहा?

    Isha Koppikar Divorce: सबसे पहले आपको बता दे कि, ईशा कोपिकर बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा हैं जिन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें ‘डॉन’, ‘क्या कूल है हम’, ‘पिज़्ज़ा’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘कृष्णा कॉटेज’ और ’36 चाइना टाउन’ जैसी पॉपुलर फिल्मों के लिए जाना जाता है। ईशा ने न केवल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया बल्कि वह तेलुगू और मराठी जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी है। ईशा एक्टिंग की दुनिया से दूर राजनीति में भी दस्तक दे चुकी है। उन्होंने साल 2019 में ‘भारतीय जनता पार्टी’ ज्वाइन की थी। वह वूमेन ट्रांसपोर्ट विंग की ओर से बतौर बीजेपी प्रेसिडेंट काम कर रही है।

    Isha Koppikar Divorce: कई फिल्मों में किया है काम

    Isha Koppikar की निजी जिंदगी के बारे में तो ईशा ने कई फिल्मों में काम करने के बाद होटेलियर टिम्मी नारंग के साथ शादी रचाई थी। दोनों की शादी 29 नवंबर 2009 में हुई थी। इसके बाद उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम रियाना है। लेकिन बीते कुछ दिनों से लगातार ईशा और टिम्मी नारंग के तलाक की खबरें सामने आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टिम्मी और ईशा के बीच कंपैटिबिलिटी इश्यूज थे जिसकी वजह से इन दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं बल्कि ईशा अपने पति टीवी का घर छोड़कर बेटी के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो गई है।

    799d98c310b44f92b6af18b706d935cf

    Rekha Mishra

    फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।
    1 mins