Report by : Nisha Pal
Published at :
Jiah Khan: एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड मामले में 28 अप्रैल को होगी सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान बीते 3 जून 2013 को अपने फ्लैट पर मृत पाई गई थीं। आत्महत्या के बाद अभिनेत्री के घर से छह पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला था जिसे कथित तौर पर जिया खान खान द्वारा लिखित बताया गया था। उसके अनुसार जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इस मामले में 20 अप्रैल को सीबीआई के विशेष जज ए.एस सैयद ने दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला अगली सुनवाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। वहीं अब जिया खान मामले पर कल यानि 28 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे सीबीआई की विशेष अदालत अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। 

आपको बता दें कि अभिनेत्री जिया खान ने फिल्म निशब्द से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत थी और 3 जून 2013 को उनके सुसाइड का मामला सामने आया था और आगामी 3 जून 2023 को उन्हे पूरे 10 साल हो जायेंगे… यानी 10 साल बाद एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में 28 अप्रैल को सीबीआई की विशेष अदालत फैसला सुनाने वाली है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›