• हंसी मजाक
  • Jokes: जब पति-पत्नी के बीच हुई डिजिटल लड़ाई… हंस हंस के हो जाओगे लोटपोट

    IMG 20240804 WA0002

    Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य तनावमुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर…

    एक सज्जन बता रहे थे कि

    वो पिछले 20 सालों से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं…!

    .

    .

    पता करने पर पता चला कि

    गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है…!!!

    ________________________________________________________

    टीचर- एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी…

    बच्चा- एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी…!

    बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है…

    ________________________________________________________

    अब वो दिन दूर नहीं जब पति-पत्नी के बीच डिजिटल लड़ाई कुछ इस तरह होगी

    बीवी- ना जाने कौन-सी घड़ी में मैंने तुम्हारी Friend request accept की थी ।

    पति- पत्थर पड़ गये थे मेरी अक्ल पे जो तुम्हारी DP को Nice Pic कहा था ।

    बीवी- मेरी अक्ल पे भी परदा पड़ा था जो तुम्हारी Pic पे Handsome Look का comment किया था ।

    पति- अच्छा होता तुम्हें उसी वक्त unfriend कर देता…

    बीवी- मैंने भी उसी वक्त तुम्हें Block किया होता तो आज ये दिन ना देखना पड़ता ।

    ________________________________________________________

    मास्टर जी – शांति किसके घर में रहती है…?

    .

    .

    पप्पू – जिस घर में पति और पत्नी दोनों मोबाइल चलाते हैं…!!!

    ________________________________________________________

    दरोगा – तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?

    पप्पू- सर, हवालदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो , तो जेब गर्म कर,

    मैंने माचिस जला दी।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins