Report by : News Desk
Published at :
मेरठ। वैष्णो इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी बिजली बंबा बाईपास, बाजोट मेरठ में बीएड पाठ्यक्रम में अध्यनरत छात्रों को डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम कॉलेज के प्रांगण में किया गया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कमल दत्त शर्मा जी रहे, जिनके द्वारा सभी विद्यार्थियों को मोबाइल वितरित किया गया, कार्यक्रम का आरंभ डायरेक्टर सचिन शर्मा जी के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष माला अर्पण एवं दीप प्रचलित करके किया गया, कमल दत्त शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को सरकार द्वारा जारी डिजी शक्ति योजना एवं विद्यार्थियों के हित में सरकार द्वारा जारी अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या भारद्वाज ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापकगणों ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

