• मनोरंजन
  • Kargil Vijay Diwas 2023: ये फिल्में भरेंगी आपमें जोश

    national e radio india news

    Kargil Vijay Diwas 2023: हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को कारगिल वॉर में पाकिस्तान पर भारत को मिली जीत की याद में मनाया जाता है। कई जगहों पर कई तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं और देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद किया जाता है। कारगिल वॉर पर कई फिल्में बन चुकी है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। फ्रीडम फाइटर्स पर बेस्ड बॉलीवुड फिल्मों की काफी लंबी लिस्ट है। इन फिल्मों की कहानी और स्टार कास्ट से लेकर गाने तक लोगों के दिलों में बसे हुए है। देखें लिस्ट…

    मौसम (Kargil Vijay Diwas 2023)

    Kargil Vijay Diwas 2023: फिल्म ‘मौसम’ में शाहिद कपूर के साथ सोनम कपूर लीड रोल में थीं। फिल्म का निर्देशन शाहिद के पिता पंकज कपूर ने किया था। फिल्म में कारगिल युद्ध के अलावा मुंबई धमाकों के भी कुछ सीन दिखाने को मिल जाएंगे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन रिव्यू अच्छे मिले थे। फिल्म में अनुपम खेर भी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को यूट्यूब पर देख सकते हैं।

    टैंगो चार्ली –
    कारगिल वॉर पर बनी फिल्म ‘टैंगो चार्ली’ में अजय देवगन ने फौजी का रोल प्ले किया था। लोगों को एक्टर का ये लुक बहुत पसंद आया था। इस मूवी में बॉबी देओल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, नंदना सेन, तनीषा भी लीड रोल में थे। फिल्म को यूट्यूब पर देख सकते हैं।

    लक्ष्य –
    फिल्म ‘लक्ष्य’ 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया और इस मूवी में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे। फिल्म में कारगिल युद्ध की घटनाएं बहुत अच्छे से दिखाई है। ओटीटी व्यूअर्स इसका मजा नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं।

    गुंजन सक्सेना –
    इस फिल्म में महिला पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी दिखाई गई है। गुंजन सक्सेना युद्ध की पहली महिला पायलट में से एक हैं। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है और फिल्म में जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया है। कारगिल युद्ध में उनकी वीरता के चलते उन्हें याद किया जाता है। फिल्म में जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी लीड रोल में हैं। जाह्नवी कपूर की स्टारर ‘गुंजन सक्सेना’ नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    शेरशाह –
    फिल्म शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है। मूवी कारगिल युद्ध पर बनी है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और शिव पंडित मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को ऑडियंस ने बेहद शानदार रिस्पॉन्स दिया है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins