• धर्म
  • मकर संक्रांति: बदलने जा रहा है इन 4 राशि वालों की किस्मत

    मकर संक्रांति: बदलने जा रहा है इन 4 राशि वालों की किस्मत

    हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत अधिक महत्व होता है। मकर संक्राति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जाते हैं। इस साल सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मकर संक्रांति से कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इन राशियों का भाग्योदय होना तय है….

    मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत:
    मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। पद- प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

    सिंह राशि वालों का बदलेगा भाग्य:
    सिंह राशि के जातकों का भाग्योदय होना तय है। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

    धनु राशि वालों पर होगी सूर्यदेव की विशेष कृपा:
    आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत में बदलाव देखने को मिलेंगे। 6 मार्च तक बुधदेव की कृपा से इन राशि वालों को मिलेगा मेहनत का पूरा फल, मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

    मीन राशि वालों को मिलेगा नया मकाम:
    कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बनेंगे। सरकारी क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। इस समय निवेश किया जा सकता है। लेन- देन से लाभ होगा। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins