Report by : Neha Singh
Published at :
यूपी छोड़ने की तैयारी कर लें मुनव्वर राणा- महंत नरेंद्र गिरि
विज्ञापन
विज्ञापन
  • प्रयागराज

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के विवादित बयान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सोमवार को उन्हें नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मुनव्वर राणा कट्टरपंथियों के हाथों में खेल रहे हैं। महंत ने योगी आदित्यनाथ के दोबारा सीएम बनने पर यूपी छोड़ने के राणा के बयान को हास्यास्पद करार दिया।

महंत नरेंद्र गिरि कहा कि सूबे में योगी आदित्यनाथ सरकार में पिछले साढ़े चार सालों में कोई दंगा भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि यूपी में जब भी दूसरी सरकारें रही हैं, तब दंगा हुआ है और मुसलमान असुरक्षित भी रहा है। यही नहीं यूपी में मुसलमान पूरी तरह से सुरक्षित भी हैं।

लेकिन, 2022 में योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर मुनव्वर राणा का यूपी को छोड़कर पश्चिम बंगाल में बसने का बयान बेहद हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि मुनव्वर राणा के बयान से ऐसे लगता है कि उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›