• मेरठ
  • ब्राह्मण महासभा की बैठक में नीटू शर्मा बने युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री

    ब्राह्मण महासभा की बैठक में नीटू शर्मा बने युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री

    संगठन विस्तार के साथ नए नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    मेरठ/मुजफ्फरनगर:
    मेरठ से मुजफ्फरनगर जाते समय ग्राम दशरथपुर में उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा के आवास पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बी. डी. शर्मा का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव कुंवरपाल शर्मा ने पटका पहनाकर सभी अतिथियों का सम्मान किया।

    कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सैफपुर निवासी और प्रमुख समाजसेवी पंडित नीटू शर्मा को युवा प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्ति युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज द्वारा की गई।

    नवनियुक्त पदाधिकारी पंडित नीटू शर्मा का सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    image 6

    इस अवसर पर कई प्रमुख पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद हितैषी, राष्ट्रीय सचिव शिवकुमार शर्मा, मेरठ कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन पंडित विमल शर्मा, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी जयभगवान शर्मा, मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बुद्धप्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, अवनीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्रजन शामिल रहे।

    कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min