• धर्म
  • Meerut Dakshin Vidhansabha में राम मंदिर निर्माण की गूंज

    Meerut Dakshin Vidhansabha में राम मंदिर निर्माण की गूंज
    • सम्पूर्ण सहयोग व समर्पण निधि के आह्वान हेतु कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन
    • अभियान में सभी कार्यकर्ता ले बढ़ चढ़कर हिस्सा- डा0 सोमेन्द्र तोमर
    • भारत के उस इतिहास को युवाओं तक पहुॅचाना हमारी जिम्मेदारी- डा0 सोमेन्द्र तोमर
    • संवाददाता || मेरठ

    Meerut Dakshin Vidhansabha के शास्त्रीनगर स्थित रंगोली मण्डप में मेरठ दक्षिण विधानसभा (Meerut Dakshin Vidhansabha) के विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर द्वारा श्री रामजन्म भूमि मंदिर के भव्य निर्माण में सम्पूर्ण सहयोग व समर्पण निधि के आह्वान हेतु बुधवार को कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघ चालक विनोद भारती, विभाग प्रचारक एवं प्रान्त सह शारीरिक प्रमुख विनोद रहे।

    कार्यक्रम का शुभारम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मेरठ दक्षिण विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर (Meerut Dakshin Vidhansabha MLA Dr Somendra Tomar) ने कहा कि पूरे देश में श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से प्रारम्भ हो रहा है। इसमें सभी कार्यकर्ता बढ़ चढकर हिस्सा लें।

    यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प व लाखों लोगो के बलिदान के बाद करोड़ो लोगो की आस्था से ही सिद्ध हुआ है। आगे कहा कि हम वह पीढी़ है जो सैकड़ो वर्षों के संघर्ष के बाद श्री राम जी के भव्य मंदिर निर्माण को होते देखने जा रही है। आज की तारीख में युवाओं को राम जन्म भूमि के इतिहास के बारे में नई पीढ़ी को बहुत कम मालूम है उस वक्त क्या हुआ ये तो किसी ने नही देखा।

    भारत दुनिया के सबसे अधिक युवाओं वाला देश है। इस नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगो तक भारत के उस इतिहास का पहुॅचाए। कोरोना काल के कारण पिछले कई महीनों से कार्यकर्ताओं से सामूहित रूप से मिलना संभव नही हो सका जो आज इस सम्मेलन के माध्यम से संभव हो पाया है। कोरोना काल में सभी कार्यकर्ताओं ने गरीबों व असहाय लोगो की सहायता के लिये हर संभव प्रयास किया जो सराहनीय है। महानगर संघ चालक विनोद भारती ने कहा कि हमारी पीढ़ी अत्यंत सौभाग्य शैली है कि उसने अपने जीवन काल में राममंदिर के संगर्ष से लेकर भव्य निर्माण के साक्षी होंगे।

    Meerut Dakshin Vidhansabha की मीटिंग में ये मुद्दे भी रहे अहम

    हमे आज बहुत कुछ देखने को मिल रहा है तीन तलाक, सी.ए.ए., 35 ए, धारा 370 आदि। हमे प्रत्येक परिवारों में राममंदिर के निर्माण में संकल्प के और सहयोग के लिए सभी हिंदुओं को उजागर करना है। सभी को इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है और हर बंधु के घर जाना है। आगे कहा कि कोई घर छुटे न और कोई भक्त रूठे ना। विभाग प्रचारक विनोद ने राम मंदिर से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महमूद सालासर के प्रथम आक्रमण को अयोध्या के तत्कालीन राजा सुहैल देव ने अपने पड़ोसी राजाओं का सहयोग से महमूद की ढाई लाख की सेना का संघार किया तब से लगभग 73 बार राममंदिर के निर्माण के लिए समाज ने संघर्ष किया।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, उपाध्यक्ष डॉ. वकुल रस्तोगी, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र अग्रवाल, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी, पूर्व महामंत्री कमलदत्त शर्मा, दिगम्बर सिंह चौहान, सरजीत मावी ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन डॉ. नागेन्द्र तोमर ने किया।

    इस दौरान मेरठ ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, मंडल प्रभारी डॉ. रवि प्रकाश, अरविंद मारवाड़ी, संजय त्रिपाठी, चरण सिंह लिसाड़ी, रविश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, रामकुमार चौबे, प्रेमचंद पाल, रूप किशोर शर्मा, दीपक वर्मा, मनीष प्रजापति, राजीव गोयल, संजीव शर्मा, सुरेन्द्र भड़ाना, प्रवेश गुमी, पार्षद समीर चौहान, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, राहुल कुमार, रविन्द्र कुमार, राजेश रुहेला, वीरेंद्र शर्मा, अनुज वशिष्ठ, अजय भारती, नवीन खटीक, जगपाल, सुमन भारती, अरविंद पिंटू, संजीव अग्रवाल, राजकुमार मांगलिक, वीर सिंह सैनी, हेमा पंत, ममता त्यागी, हर्षित गोयल, महिपाल भड़ाना, धर्मेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, सोनू शर्मा, पूनम शर्मा, मीनल गौतम, नरेश विश्वकर्मा, अनिल राज कौशिक, पंकज कतीरा, ललित मोरल, प्रदीप चपराना, आयुष चपराना, नीरज शर्मा, हर्षित त्यागी, पंकज बजाज, ललित प्रधान, महेंद्र प्रधान, गंगाराम प्रधान, कौशल प्रधान, बालकिशोर प्रधान, सुनील प्रधान, गुरफान प्रधान, मिंटू प्रधान, सुरेश प्रधान, राजपाल प्रधान, संदीप प्रधान, शाहिद प्रधान, विपिन प्रधान, ओमपाल प्रधान, मनोज शर्मा, हर्ष पाठक, जतिन चांदना, विनोद गुप्ता, तपन गोयल, प्रदीप शर्मा, नोनू पंडित, महेन्द्र मेघानी, अर्जुन, सुरेन्द्र, योगी कुंडा, आलोक सिसोदिया आदि मौजूद रहे।

    PUPSVM
    image description
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins