• मेरठ
  • Meerut News: चार बच्चों की मां प्लम्बर मिस्त्री संग फरार

    Meerut News: चार बच्चों की मां प्लम्बर मिस्त्री संग फरार
    • मेडिकल थानाक्षेत्र के अपेक्स नोट सिटी की है घटना
    • महिला को भगाकर ले जाने वाला है प्लम्बर मिस्त्री

    Meerut News: मेडिकल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी प्लम्बर मिस्त्री संग फरार हो गई और साथ में गहने व नकदी आदि ले गई।

    कप्तान कार्यालय पहुंचे गंगा सिंह ने बताया कि वह अपेक्स नोट सिटी गढ़ रोड में राजमिस्त्री है तथा उसके साथ ही ठेकेदार पिन्टू व अमित कुमार कार्य करते थे। आरोप है कि पिछले छ: वर्षों से कार्य साथ में कर रहे हैं। उसने बताया कि उसकी पत्नी को बहला अमित कुमार बहला फुसलाकर भगा ले गया है तथा उक्त मामले में ठेकेदार पिन्टू भी शामिल है।

    पीड़ित ने बताया कि 17 जुलाई को दोपहर उसकी पत्नी घर से अमित के साथ फरार हो गई इस दौरान पीड़ित के भाईयों ने भी उसे वहां से अमित के साथ जाते हुए देखा है।

    आरोप है कि आस पास के लोगों से पता करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो वह मेडिकल थाने गया मगर पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया।

    बुधवार को पीड़ित अपने चार बच्चों संग कप्तान कार्यालय पहुंचा, उसने बच्चों के बारे में बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी को ले जाने वाले से उसे जान का खतरा है। उसने पुलिस अधिकारियों से अपनी पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है।
    कांवड़ कार्य में व्यस्त रहने के कारण कप्तान कार्यालय पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं थे अत: उसे दूसरे दिन प्रार्थना पत्र देने को कहा है।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins