E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

Message given by one earth one yoga
विशेष

एक पृथ्वी एक योग का दिया संदेश

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के योग विज्ञान विभाग द्वारा जन जागरूक योग शिविर का शुभारंभ मंजू वशिष्ठ, अरविंद शर्मा, सुमन शर्मा, सीमा तोमर, बसंत तोमर, शशि प्रभा, विजेन्द्र ने विधिवत रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम का संचालन राखी सिंह ने किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ध्येय वाक्य ” एक पृथ्वी एक योग ” है। योग का अर्थ जोड़ना, एकता लाना और संतुलन साधना है। योग में भीतर की शांति देता है और भरी दुनिया में संतुलन बनाने की शक्ति भी। एक पृथ्वी एक योग का तात्पर्य केवल अभ्यास या विचार नहीं बल्कि एक आचरण है। यह जीवन को हर स्तर पर शुद्ध और संतुलित करने की एक क्रांति है,जहां हम स्वयं को समाज को प्रवृत्ति को एकता के सूत्र में बांधते हैं। पृथ्वी – हमारे जीवन का आधार वायु, जल, अन्न, ऊर्जा योग – हमारे जीवन की दिशा शांति संयम और संतुलन

यही है योग से संतुलन, संतुलन से संरक्षण और संरक्षण से समृद्ध पृथ्वी। अमरपाल जी ने साधकों को वैदिक मंत्रों के साथ योग सत्र में सूर्य नमस्कार, योग निद्रा आदि का अभ्यास कराया। योग जागरूकता कार्यक्रम में वैशाली पाटील, डॉक्टर संतोष, डॉ धर्मेंद्र के साथ योग साधक एवं योग विज्ञान विभाग के शिक्षक कमल शर्मा, अरुण सिसोदिया,अभिषेक कुमार, नवज्योति सिद्धू, ईशा, देवेश विपिन, लोकेश तथा योग विज्ञान के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।