E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

Sakshi Maharaj
उत्तर प्रदेश फीचर्ड

मौनी बाबा अब देश का PM नहीं: साक्षी महाराज

उन्नाव जिल में सांसद साक्षी महाराज ने गदनखेड़ा स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में टैरिफ बढ़ोत्तरी की घोषणा पर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मौनी बाबा अब देश के प्रधानमंत्री नहीं है। 56 इंच के सीने वाले नरेंद्र मोदी पीएम हैं। कहा कि इस दुनिया में अगर अमेरिका को किसी ने आंख दिखाई है तो वह भारत है। ट्रंप भूल गए कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं, जो झुकना नहीं बल्कि झुकाना जानते हैं।

साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के ‘वोट चोरी’ वाले बयान पर कहा कि विपक्ष, सत्ता के बिना ऐसे तड़प रहा है जैसे बिना पानी के मछली। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि लोकतांत्रिक ढांचे की संसद को 15 दिनों तक बाधित रखा गया। सरकार हर मुद्दे पर जवाब देने को तैयार है लेकिन विपक्ष सुनने को तैयार नहीं है। सांसद ने कहा कि पूरा विपक्ष मिलकर लोकतंत्र की हत्या कर रहा है।

सदन को बाधित करने के लिए उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आईसीसी अध्यक्ष जय शाह पर आरोप लगाने वाले आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पर सांसद ने हमला बोला। कहा कि सरकार राष्ट्रहित में फैसले लेती है। दुश्मन से भी संवाद के रास्ते बंद नहीं होते। उन्होंने कहा कि रावण ने सीता का हरण किया था। फिर भी भगवान राम ने संवाद बंद नहीं किया था। साक्षी महाराज ने कहा कि संजय सिंह को इलाज की आवश्यकता है।

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।