• देश
  • अपने 41वें बर्थडे पर लंदन पहुंचे एमएस धोनी

    MS dhoni turns 41 celebrates birthday with wife sakshi see video 1200x675 1 jpg

    नईदिल्ली, तीन-तीन आईसीसी खिताब जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान एमएस धोनी गुरुवार को अपना 41वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस बार धोनी अपना यह बर्थडे भारत में नहीं बल्कि इंग्लैंड में मना रहे हैं. आज बर्थडे की शुरुआत होते ही उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के साथ फ्रूट केक काटा. धोनी की पत्नी साक्षी ने उनके इस

    सेलीब्रेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. धोनी और साक्षी इस सप्ताह की शुरुआत में लंदन पहुंचे थे, तब उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही थी. दरअसल धोनी की शादी की 12वीं सालगिरह भी तीन दिन पहले ही 4 जुलाई को थी और धोनी ने इस बार अपने दोनों खास दिन लंदन में मनाने की प्लानिंग कर ली.

    उन्होंने अपने बर्थडे पार्टी मनाई तो उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम रील पोस्ट की जिसमें धोनी की इस पार्टी की खास झलकियां शेयर की गई हैं. धोनी ने अपने बर्थडे के मौके पर एक खास स्टायलिश जैकेट और ग्रे पैंट पहनी हुई है. वह केक काटते हुए मोमबत्तियां बुझा रहे हैं.

    धोनी की इस बर्थडे पार्टी में टीम इंडिया के युवा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी मौजूद थे, जिन्हें भारतीय क्रिकेट में धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है. साक्षी ने धोनी की इस बर्थडे पार्टी की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है, जिसमें उनके सभी दोस्तों के साथ ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं.

    धोनी इन दिनों सिर्फ आईपीएल में अपनी कप्तानी और अपने खेल का जलवा बिखेर रहे हैं, साल 2020 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद से ही लगातार आईपीएल से भी उनके संन्यास की अटकलें लगती रही हैं. लेकिन चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाने वाले धोनी ने अब तक सभी को गलत साबित किया है.

    आईपीएल 2022 में उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी थी, लेकिन जब टीम को उनकी कप्तानी की जरूरत महसूस हुई तो धोनी ने दोबारा अपनी टीम की कमान संभाल ली. हालांकि इस बार उनकी टीम का प्रदर्शन इस लीग में बेहद फीका रहा. लेकिन धोनी के फैन्स को एक बार फिर उनसे जोरदार वापसी की आस है.

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins