Report by : News Desk
Published at :
Muzaffar Nagar News: सैकड़ों पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffar Nagar News: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर रमजान के दौरान अलविदा जुम्मे और ईद की नमाज के बाद मुजफ्फरनगर जनपद में कुछ लोगों के द्वारा काली पट्टी बांधकर वक्फ़ संशोधन बिल का विरोध किया गया था। जिसके चलते पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 300 से भी अधिक लोगों को चिन्हित कर उनपर बीएनएस की धारा 126/135 में कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किए हैं। इसके बाद अब इन सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी जमानत करानी पड़ेगी।

Muzaffar Nagar News: सैकड़ों पर कार्रवाई

इन नोटिस में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा हवाला दिया गया है कि जुम्मे और ईद की नमाज के दौरान कुछ लोगों द्वारा हाथ पर काली पट्टी बांधकर वक्फ़ बोर्ड के पारित बिल का विरोध किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि ऐसे लोग जनता को उकसाकर गलत संदेश पहुंचकर शांति व्यवस्था भंग कर सकते हैं जिसके चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कार्यवाही की गई है। ऐसे में जिन लोगों को जहाँ ये नोटिस मिले हैं उनमें से कुछ का कहना है कि ना तो हमने काली पट्टी बांधी थी और ना ही हमें पता है कि किन लोगों ने काली पट्टी बांधकर यह विरोध जताया था। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर उन्होंने काली पट्टी हाथ में बांधकर नमाज़ पढ़कर शांतिपूर्ण तरीके से इसका विरोध किया है।

Muzaffar Nagar News: सैकड़ों पर कार्रवाई
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›