• ई-रेडियो इंडिया TV
  • देश
  • नारी शक्ति एक पल ने महिलाओं के लिए किया ये काम

    नारी शक्ति एक पल ने महिलाओं के लिए किया ये काम
    • इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में किया गया आयोजन
    • नारी शक्ति वूमेन वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया आयोजन
    • प्रेसिडेंट सफीना जोसेफ ने बया किया ट्रस्ट की उपलब्धियां

    दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में नारी शक्ति वूमेन वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं को लेकर नारी शक्ति लगातार काम करती आई है इस संगठन से 3 लाख महिलाएं जुड़ी हुई है और लगातार महिलाएं इस ट्रस्ट से जुड़ती जा रही है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अब्दुल रशीद मंसूरी, जर्नलिज्म टुडे ग्रुप के सीईओ जावेद रहमानी, युवा नेता सूरज सिंह, महिला मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी शुभकामना और तमाम राजनीतिक सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े हुए मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं।

    इस ट्रस्ट की प्रेसिडेंट सफीना जोसेफ ने बताया कि उनका जो यह सफर है बेंगलुरु से शुरू हुआ और अब दिल्ली में स्थापित हो गया और आने वाले समय में वह देशभर की महिलाओं के लिए हर वह काम करेंगे जिससे कि महिलाओं को मदद मिल सके।

    इस कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी और अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। देश में महिला सशक्तिकरण की बात तो की जाती है लेकिन उनके ऊपर काम करने में तमाम संस्थाएं पीछे रहती है लेकिन ‘नारी शक्ति एक पल’ ने जिस तरीके की एक अनोखी पहल की है उसे सामाजिक भेदभाव और सामाजिक आर्थिक जो भेदभाव है उसको काम किया जा सकता है….

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins