Report by : editor
Published at :
नीमा शाहगंज संस्था द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज (जौनपुर)। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर नीमा संस्था द्वारा सेंट थॉमस रोड स्थित बजरंग क्लीनिक पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के उपरांत संस्था की ओर से अधिक ऑक्सीजन देने वाले औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष बलवंत सिंह ने पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर विचार व्यक्त किए तथा सभी को औषधीय पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया।

इस मौके पर डॉ. सरफुद्दीन ने दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी, जबकि डॉ. हमीद ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जे.पी. सेठ ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. अतुल यादव ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में डॉ. मनीष, डॉ. खुर्शीद, डॉ. जुल्फिकार खान, डॉ. के.एस. यादव और डॉ. अशोक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को औषधीय पौधा उपहार स्वरूप प्रदान किया गया, जिसकी सराहना प्रतिभागियों और आमजन द्वारा की गई।

नीमा शाहगंज संस्था द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›