• उत्तर प्रदेश
  • मेरठ
  • मतगणना के दौरान न जुटेगी भीड़ और न ही बिगड़ेगा माहौल,

    Mrt 4 1 jpg

    मेरठ के अफसरों ने बनाई रणनीति
    मेरठ। मेरठ में कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह और आइजी प्रवीण कुमार ने स्थानीय अफसरों के साथ दोनों मतगणना स्थलों पर पहुंचकर तैयारियां देखी तथा ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होंने निर्देश दिया कि डीएम और एसएसपी मतगणना के दौरान मतगणना स्थल के भीतर और बाहर के साथ साथ शहर के माहौल पर भी सतर्क नजर बनाएं रखें। कहीं भी भीड़ न जुटने दी जाए तथा माहौल न बिगडऩे दिया जाए।
    तैयारियां को परखा
    कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह और आइजी प्रवीण कुमार बुधवार को पहले कृषि विवि मोदीपुरम के गांधी हाल में ईवीएम के स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर पहुंचे। यहां से लोहियानगर स्थित फल एवं सब्जी मंडी परिसर में मतगणना की तैयारियां देखीं। इस दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिया कि मतगणना के दौरान ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि किसी भी दशा में मतगणना में व्यवधान न हो। मतगणना एजेंटों के लिए पेयजल, शौचालय व अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए।
    अलग रंग के प्रवेश पास
    मीडिया सेंटर में भी सूचनाओं को तत्काल पहुंचाया जाए। अधिकारी, प्रेक्षक, मतगणना कार्मिक, मतगणना एजेंट तथा मीडिया सभी के लिए अलग अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाए। सभी के लिए अलग रंग के प्रवेश पास जारी किए जाएं। लोहियानगर मंडी परिसर में खुले से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए उन्होंने उसे ढकने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ शशांक चौधरी, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्त, एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह आदि भी रहे।

    08f23965bd5137ba918236c42b0b0c23

    Santram Pandey

    पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।
    1 min