Report by : News Desk
Published at :
सामाजिक समरसता, त्याग और मित्रता के प्रतीक हैं निषाद राज : सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है निषाद राज की जयंती : डॉ. रागिनी

जौनपुर।सुरेश कुमार कनौजिया संवादाता

भगवान निषाद राज की जयंती के अवसर पर जनपद मुख्यालय के कचहरी चौराहा से रविवार की शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा एवं मछलीशहर की सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने पहुंचकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।
शोभायात्रा में शामिल लोग “जय भगवान निषाद राज” के जयघोष के साथ पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय हो गया।

सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भगवान निषाद राज सामाजिक समरसता, त्याग और मित्रता के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों को जयंती की बधाई देते हुए ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया।
मछलीशहर की सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने कहा कि भगवान निषाद राज की जयंती केवल एक उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता और अपने गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है और ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भगवान निषाद राज के आदर्श समाज को एकता, सहयोग और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›