• बिहार
  • नीतीश ने विद्यालयों की संचालन अवधि में की तत्काल सुधार करने की घोषणा

    nitish kumar bihar cm jpeg

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विद्यालयों के सुबह नौ से शाम पांच बजे तक की संचालन अवधि के शिक्षा विभाग के आदेश में तत्काल सुधार करने की आज घोषणा की।
    विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने स्कूलों के संचालन की अवधि सुबह नौ से शाम पांच बजे तक को बदलकर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किए जाने का मुद्दा उठाया। विपक्षी सदस्यों ने समय को अतार्किक बताते हुए आदेश जारी करने वाले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के. के. पाठक को भी पद से हटाने की मांग की। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्षी सदस्य सदन के बीच में आ गये और कहा कि के. के. पाठक मुख्यमंत्री के आदेश का भी पालन नहीं कर रहे हैं। हालांकि सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के अनुरोध पर वे अपनी सीटों पर फिर से बैठ गए।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min