• देश
  • फीचर्ड
  • अगले पांच दिनों में कोहरे के आगोश में रहेगा उत्तर भारत, लोगों को फिलहाल ठंड से राहत नही

    weather news update fog smog jpg

    नयी दिल्ली। उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा जिससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
    मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को 23 जनवरी तक उत्तर भारत में घना कोहरो छाये रहने की भविष्यवाणी की है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में आज रात से शनिवार सुबह के दौरान तथा और कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों तक कोहरा रहेगा। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , उत्तरी राजस्थान , बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा , ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सिक्किम , उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल में कुछ हिस्सों में काहरा छाया रह सकता है। इन इलाकों में कडी ठंड भी पड़ सकती है। उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins