• उत्तर प्रदेश
  • यूपी में अब 15 नवंबर तक मिलेगी 24 घंटे बिजली

    गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष से मिलेगा इलाज

    लखनऊ। मुख्यमंत्री ने दीपावली और छठ पूजा आदि प्रमुख त्योहारों पर निर्बाध बिजली सप्लाई उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है जो 15 नवंबर तक रहेगी। उधर, बरेली जोन में बिजली सप्लाई अव्यवस्था से औद्योगिक क्षेत्र, शहर और देहात सभी बेहाल हैं।

    पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉक्टर आशीष गोयल ने परिपत्र जारी कर कहा है कि 15 नवंबर तक सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रबंध निदेशकों से कहा है धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें।विद्युत फाल्ट होने पर न्यूनतम समय में ठीक किया जाये।

    इधर, बरेली जोन में पिछले कई महीनो से बिजली आपूर्ति अव्यवस्था बनी हुई है। शहरी क्षेत्र भी बेहाल है। इस बीच चीफ इंजीनियर रणविजय सिंह ने एक जूनियर अधिकारी को शहरी अधीक्षण अभियंता बना दिया है जिससे व्यवस्था और चौपट हो रही है। धनतेरस और दिवाली पर तमाम लोग गृह प्रवेश भी करते हैं इसलिए उन्हें नया कनेक्शन चाहिए। लोग नया कनेक्शन पाने हेतु दर-दर भटकते रहते हैं। बिना कुछ लिए दिए कोई काम नहीं हो रहा है। लेकिन जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins