• उत्तर प्रदेश
  • तौकीर रजा ने संभल मामले में दिया बयान, कह दी बड़ी बात

    taukeerraza

    अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मौलाना तौकीर रजा ने संभल हिंसा का ठीकरा पुलिस और अदालत पर फोड़ा है। मौलाना तौकीर का कहना है कि संभल की हिंसा प्रायोजित है। संभल में दंगा नहीं हुआ है। संभल में हिंसा को पुलिस, प्रशासन और अदालत ने मिलकर अंजाम दिया है। अदालत का जो फैसला आया वो कानून के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि दूसरे सर्वे की जरूरत नहीं थी। पहले सर्वे के बाद जब कुछ नहीं हुआ तो दूसरा सर्वे हंगामा करवाने के लिए कराया गया। धार्मिक नारेबाजी की गई। सर्वे टीम के साथ जो लोग गए थे वो लोग पत्थर अपने साथ लेकर गए थे। इस बेइमानी को दुनिया ने देखा है। देश की न्याय व्यवस्था, पुलिस पूरी दुनिया में बदनाम हो रही है।
    तौकीर रजा ने कहा कि संभल में पुलिस गोली चलाती और पत्थर फेंकती हुई नजर आ रही है। संभल को कैद में रखा गया है। मैंने परसो जाने की कोशिश की तो बॉर्डर पर रोक दिया गया। जुम्मे की नमाज के लिए प्रेशर बनाया जा रहा है कि अपने अपने घरों में करें। संभल में जो मौतें हुई उसके लिए जज, पुलिस जिम्मेदार हैं। पुलिस की गोली से उनकी हत्या की गई है।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins