Report by : editor
Published at :
Only promising children, upon becoming educated, will build an empowered India: Narsingh Bahadur Only promising children, upon becoming educated, will build an empowered India: Narsingh Bahadur
विज्ञापन
विज्ञापन
होनहार बच्चे ही शिक्षित होकर सशक्त भारत का करेंगे निर्माण: नरसिंह बहादुर
  • सीता राम सिंह सेवा शिक्षण संस्थान के छात्रों ने लहराया परचम, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया मान
  • जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में चयन व नवोदय परीक्षा में उपलब्धि पर मेधावियों का सम्मान

जौनपुर। खुटहन स्थित सीता राम सिंह सेवा शिक्षण संस्थान त्रिकौलिया के मेधावी विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के छात्र दक्ष प्रताप का चयन समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में कक्षा सात के लिए हुआ है।
वहीं छात्र सत्य प्रकाश ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में 81 फीसदी अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी क्रम में छात्र आदित्य कुमार ने 76% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के संचालक एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह तथा प्रबंधक पारसनाथ सिंह ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

संचालक नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। सीमित संसाधनों के बावजूद हमारे छात्र अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। बच्चे ही देश के भविष्य हैं जो शिक्षित होकर सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। यही बच्चे आगे चलकर देश का श्रेष्ठ नागरिक बनेंगे और देश के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे।

संस्थान का लक्ष्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। प्रबंधक पारसनाथ सिंह ने कहा कि हमें विश्वास है कि ये छात्र भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आभार प्रधानाचार्य बिपिन कुमार सिंह एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा सिंह ने व्यक्त किया। मौके पर मेवा लाल यादव, लालता प्रसाद सिंह, निशा, गीता यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›