Report by : Santram Pandey
Published at : Updated at :
59वें हफ्ते भी जारी रहा अन्न सेवा का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 59वें हफ्ते का आयोजन संस्था की संरक्षिका शशि बाला शर्मा के सहयोग से बच्चा पार्क चौराहे पर आयोजित किया गया। अन्न सेवा संकल्प के अंतर्गत आज राहगीरों, रिक्शा चालकों और श्रमिकों को समोसो का वितरण कर अन्न सेवा का कार्य किया गया। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने आज के आयोजन में सहयोग करने के लिए शशि बाला शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। इस अवसर पर प्रशान्त कौशिक, सत्यपाल दत्त शर्मा, शशि बाला शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, सीमा शर्मा, रुपान्त त्रिवेदी, वत्सल कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित रहें। मिनाक्षी शर्मा, पंडित अश्वनी कौशिक, डॉ. गौरव पाठक, संजय शर्मा, शशि प्रकाश शर्मा, जीतू सिंह नागपाल, पूजा सिंह, जगमोहन शाकाल, डॉ. विशाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, राजकुमार गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, सचिन अरोड़ा, शरद गुप्ता, दीपक शर्मा, विजय शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, अनिल भारद्वाज ने इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›