• देश
  • धर्म
  • पिछली सरकारों ने पांडुलिपियों की उपेक्षा की, अब हम सुधार रहे: पीएम मोदी

    modi and ram mandir jpg

    PM मोदी का बड़ा बयान: पांडुलिपियों की उपेक्षा सुधारने के लिए शुरू किया ज्ञान भारतम मिशन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान महावीर जयंती के अवसर पर गुजरात के गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर भारत की बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

    पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार इन गलतियों को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में “ज्ञान भारतम मिशन” की शुरुआत की गई है।

    उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक तकनीकों जैसे हाई-रेजोल्यूशन स्कैनिंग, रासायनिक संरक्षण और डिजिटल आर्काइव का निर्माण शामिल है।

    इस अवसर पर पीएम मोदी ने भगवान भगवान महावीर को नमन करते हुए जैन धर्म की शिक्षाओं को मानवता के लिए मार्गदर्शक बताया।

    सम्राट संप्रति का जिक्र

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सम्राट संप्रति का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को अपनाकर शासन को सेवा का माध्यम बनाया।

    10 संकल्पों का आह्वान

    पीएम मोदी ने देशवासियों से 10 संकल्प लेने का आह्वान किया—

    • पानी बचाना
    • “एक पेड़ मां के नाम”
    • स्वच्छता अभियान
    • वोकल फॉर लोकल
    • देश दर्शन
    • प्राकृतिक खेती
    • स्वस्थ जीवनशैली
    • योग और खेल
    • गरीबों की सहायता
    • भारत की विरासत का संरक्षण
    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins