E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार बांटे
देश फीचर्ड

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार बांटे

नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 प्रदान किए। बरेली से अर्पण शर्मा पुरुस्कृत हुये हैं। बिहारीपुर निवासी सुनील शर्मा के पुत्र हैं।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों का दूरगामी सामाजिक महत्व है। इनका अनुकरण करके अन्य व्यक्ति और संस्थाएं दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की थीम ‘समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए दिव्यांगजनों के नेतृत्व को बढ़ावा’ बारे में चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांगजनों बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देने, उनके कौशल का विकास करने, रोजगार प्रदान करने, उनके उत्पादों की खरीद और विपणन सुविधाएं प्रदान करने से उनकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा।

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार बांटे
राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार बांटे

राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी मानवता को कुछ ऐसा करना चाहिए, ताकि दिव्यांगजन खुद को सहज और समान महसूस कर सकें। उन्हें हर तरह से बाधा मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। सही मायनों में वही समाज संवेदनशील कहा जा सकता है जिसमें दिव्यांगजनों को समान सुविधाएं और अवसर मिलें।

राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांग होना किसी भी तरह की कमी नहीं है। यह एक विशेष स्थिति है। दिव्यांगजनों को समानुभूति की जरूरत है, सहानुभूति की नहीं, संवेदनशीलता की जरूरत है, दया की नहीं, उन्हें स्वाभाविक स्नेह की जरूरत है, विशेष ध्यान की नहीं। समाज को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दिव्यांगजन समाज के अन्य सदस्यों के साथ समानता, गरिमा और सम्मान का अनुभव करें।

राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह काम करने का अवसर दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास और सार्थक जीवन जीने की भावना पैदा करता है। इस प्रकार, रोजगार, उद्यम और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।