• मनोरंजन
  • ईशा अंबानी की होली पार्टी में छा गया प्रियंका चोपड़ा का लुक

    16 03 2024 party pics 1 23675989 jpg

    नई दिल्ली। रंगों का त्योहार होली आने वाला है। आम लोगों के साथ ही सितारों में भी अभी से इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने की उत्सुकता देखने को मिल रही है। यही वो टाइम भी होता है, जब बी टाउन के सितारे एक से बढ़कर एक लैविश ड्रेस पहन हाई प्रोफाइल पार्टी अटेंड करते हैं। इसकी शुरुआत हो चुकी है।

    अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी ) ने होली से पहले एक पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए। इस पार्टी में विदेश में रहने वालीं प्रियंका चोपड़ा भी हाजिर हुईं, जिन्होंने जामनगर में अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी मिस कर दी थी। सिचारों से सजी इस शाम की कुछ रंगीन झलकियां सामने आई हैं।

    इन सेलिब्रिटीज ने अटेंड की पार्टी

    ईशा अंबानी की अर्बन पार्टी में शिल्पा शेट्टी, औरी, अथिया शेट्टी, माधुरी दीक्षित सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की। इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा विदेश से आईं देसी बाला प्रियंका चोपड़ा और ‘सुखी’ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की रही। प्रियंका ने पिंक कलर की बैकलेस और स्लीवलेस मॉर्डन साड़ी में अपने देसीपन को बनाए रखते हुए ग्लैमर का जलवा बिखेरा।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins