• मेरठ
  • इमामबारगाह अबु तालिब से जुलूस बरामद

    Procession recovered from Imambargah Abu Talib
    • मोनिस अब्बास, मेरठ

    लोहिया नगर स्थित इमामबारगाह अबु तालिब से मजलिस -ए – अज़ा के बाद जुलूस बरामद किया गया।
    11 मुहर्रम को दोपहर 3:00 बजे लोहिया नगर में एक मजलिस -ए – अज़ा का आयोजन किया गया जिसमें मौलाना अम्मार साहब ने हजरत अब्बास के फज़ाईल और मसाइब बयान किए।

    मजलिस में सोज ख्वानी जाकिर हुसैन उर्फ ​​जुगनू ने की । अंजुमन जुल्फिकार हैदरी से आमिर, हसन ककरोलवी अली केफ, शाह अब्बास , अतहर आदि नें नोहा ख्वानी की। सोगवारो नें सीनाजनी की। मजलिस के बाद जुलूस बरामद हुआ जो कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ।

    जुलूस में बड़ी संख्या में अज़ादारों नें शिरकत की । मोहर्रम कमेटी की मीडिया प्रभारी डॉ. इफ्फत ज़किया नें बताया यह प्रोग्राम अंजुमन जुल्फिकार -ए – हैदरी की जानिब से आयोजित किया गया ।

    अगर आप भी ‘ई-रेडियो इंडिया’ में कोई आलेख, समाचार या वीडियो न्यूज के लिए वीडियो भेजना चाहते हैं तो 9808899381 पर ह्वाट्सएप करें और eradioindia@gmail.com पर मेल करें। आप अपनी प्रतिक्रयाएं भी हमें भेज सकते हैं। हमें आपका इंतजार रहेगा।

    Send Your Feedback to us.

    08f23965bd5137ba918236c42b0b0c23

    Santram Pandey

    पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।
    1 mins