E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

vladimir putin
विदेश

पुतिन ने पहली बार कहा- युद्ध समाप्त हो

मास्को। यूक्रेन पर हमले के 10 माह में के दौरान पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। पुतिन की यह घोषणा यूक्रेन समेत दुनिया भर के लिए राहत भरी है। उल्लेखनीय है कि इस समय यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिका की यात्रा पर हैं। पुतिन यह बात मीडिया के सवालों के जवाब में कही।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि यह युद्ध कूटनीतिक प्रयासों से खत्म होना चाहिए। यूक्रेन युद्ध ही नहीं बाकी के सभी हिंसक टकराव भी बातचीत के जरिये खत्म होने चाहिए। यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वहां पर जितनी जल्दी शांति स्थापित होगी अच्छा रहेगा।

पुतिन ने अमेरिका के पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम को पुराना करार देते हुए कहा कि रूसी सेना उससे निपटने में सक्षम है। यह सिस्टम रूस के एस-300 सिस्टम जितना सक्षम नहीं है। रूस के पास एस-400 और उसका भी उन्नत संस्करण है।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।