Report by : News Desk
Published at : Updated at :
विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी करेंगे यात्रा, प्रियंका भी करेंगी सभाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान तैयार है। चुनाव प्रचार के आखरी सप्ताह में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकेगी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा हलकों (रथ) की चुनावी यात्रा करेंगे। 30 सितंबर से 3 अक्तूबर तक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुनावी यात्रा हरियाणा के ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

जिन इलाकों में राहुल गांधी की जनसभा हो चुकी है उसके अलावा सभी क्षेत्रों से चुनावी यात्रा गुजरेगी। जीतने की संभावना वाली सीटें को फोकस करते हुए भी उतार का रूट मैप तैयार किया गया है। अगले कुछ दिनों में प्रियंका गांधी अलग से भी हरियाणा में चुनावी सभा करेंगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›