• देश
  • रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती

    Ratan Tata

    टाटा समूह के दिग्गज रतन टाटा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर अचानक काफी गिर गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिल उन्हें आईसीयू में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट में किए जा रहे दावे के मुताबिक, 86 वर्षीय उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बीपी में भारी गिरावट के बाद टाटा को रात 12:30 से 1:00 बजे के बीच अस्पताल लाया गया।

    रतन नवल टाटा, एक भारतीय व्यापारी, निवेशक, दानवीरऔर टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष हैं। वे टाटा समूह के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण (2008) और पद्म भूषण (2000) से सम्मानित किए जा चुके हैं। वह प्रतिष्ठित कैथेड्रल और जॉन कानोन स्कूल, बिशप कॉटन स्कूल (शिमला), कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड के पूर्व छात्र हैं।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min