• देश
  • स्थानीय समाचार
  • Rishabh Academy Meerut: फिर बिलबिलाया रंजीत, अब समझौता करने का बना रहा दबाव

    Rishabh Academy Meerut: फिर बिलबिलाया रंजीत, अब समझौता करने का बना रहा दबाव

    Rishabh Academy Meerut प्रकरण एक बार फिर सुर्खियां पकड़ता प्रतीत हो रहा है। दरअसल इस कॉलेज में पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं ने कॉलेज के पूर्व प्रबंधक रंजीत जैन पर मिसबिहेव करने और मानकों से कम तनख्वाह देने का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र थाने दिए थे, लेकिन पुलिस के हीला-हवाली और आरोपी रंजीत जैन के गलत रवैए के चलते हैं शिक्षिकाओं में रोष देखा जा रहा है।

    एसपी सिटी कार्यालय पर स्कूल की शिक्षिकाओं ने अपने अधिवक्ता राम कुमार शर्मा (Adv Ram Kumar Sharma Meerut) के साथ एक बार फिर शिकायत किया है। उनका कहना है कि रंजीत जैन उन सभी को धमका रहा है और जबरदस्ती समझौता करने का दबाव बना रहा है। अधिवक्ता राम कुमार शर्मा(Adv Ram Kumar Sharma Meerut) ने बताया गया इस प्रकरण में पुलिस ने पहले ही बहुत देर की हुई है और ऐसे में अब मिल रही धमकियां यह बताती हैं कि रंजीत जैन और उसका बेटा दोनों किसी ना किसी सूरत में अपनी जान बचाने के लिए कोई भी कदम उठाने को तैयार है।

    WhatsApp Image 2021 01 13 at 2.52.21 PM
    प्रकरण की जानकारी देते अधिवक्ता राम कुमार शर्मा।

    Rishabh Academy Meerut: शिक्षिकाओं को सता रहा है डर

    शिक्षिकाओं का आरोप है कि रंजीत जैन द्वारा एक प्रोफार्मा पर शपथपत्र के रूप में दस्तखत करनें के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वहीं शिक्षकों का यह भी आरोप है कि आरोपी रंजीत जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होनें के बावजूद वह अभी भी खुलेआम घूम रहा है जिसको लेकर उनमें दहशत है।

    PUPSVM
    image description
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

    One thought on “Rishabh Academy Meerut: फिर बिलबिलाया रंजीत, अब समझौता करने का बना रहा दबाव

    Comments are closed.

    1 mins